भावपूर्ण श्रद्धांजलि : साहित्य और शैक्षणिक जगत के ज्योति पुंज थे प्रोफेसर राम शंकर त्रिपाठी 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

अयोध्या, अमृत विचार। हिन्दू इंटर कॉलेज में मंगलवार को साकेत महाविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष, प्रसिद्ध साहित्यकार प्रो राम शंकर त्रिपाठी के महाप्रयाण पर प्रधानाचार्य राम प्रिया शरण सिंह की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा  की गई।
  
शिक्षक आशीष शर्मा ने कहा कि डॉ त्रिपाठी के साहित्यिक अवदान को शैक्षणिक जगत में सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने वास्तव में साहित्य को जिया है। एक छात्र के रूप में हिंदू इंटर कॉलेज से उनके जुड़ाव को सदैव गौरव के साथ याद रखेंगे। प्रवक्ता अनिल खरे ने उनके सामाजिक, साहित्यिक सरोकार को सदा के लिए अविस्मरणीय बताया। संयोजन व संचालन करते हुए शिक्षक कामेश मणि पाठक ने बताया कि त्रिपाठी जी हिंदी, संस्कृत व अंग्रेजी तीनो साहित्यों में गहरी रुचि रही। जीवन भर एक उत्कृष्ट के रूप में उच्च शिक्षा विभाग में जाने जाते रहे। प्रधानाचार्य राम प्रिया शरण सिंह ने कहा कि शब्द उच्चारण को लेकर वह बहुत ही सजग रहा करते हैं। उन्होंने वास्तविक रूप से साहित्य को जीने का जीवन भर भरसक प्रयास किया है और जिया भी है। 

श्रद्धांजलि सभा में राम मिलन यादव, प्रकाश चन्द्र, अभिषेक श्रीवास्तव, रंजना सिंह, नम्रता अग्रवाल, मधु सिंह, असित सिंह, देवांशु विक्रम सिंह, प्रवेश, सूरज पटेल, राहुल, शिव कुमार यादव, प्रवीण कुमार निगम, शैलेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : डिवाइडर से टकराई बीटेक छात्र की बाइक, लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

संबंधित समाचार