अमेठी: सरोवर में मिला ग्रामीण का शव, जांच में जुटी पुलिस   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। अमेठी जिले के संग्रामपुर क्षेत्र स्थित कालिकन भवानी धाम के सरोवर में बुधवार को सुबह एक व्यक्ति का शव उतराता मिला। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सुबह कालिकन देवी धाम के सरोवर में एक व्यक्ति का शव उतराता पाया गया। मृतक की पहचान अभिषेक मिश्रा (35) के रूप में की गयी है। वह अमेठी थाना क्षेत्र के खेरौना गांव का निवासी था। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ में अग्निवीर भर्ती रैली के आखिरी दिन 940 अभ्यर्थियों ने लिया भाग, जोश में दिखे युवा

संबंधित समाचार