गैस और कब्ज से हैं परेशान, तो इन चीजों का करें सेवन

Amrit Vichar Network
Published By Ashpreet
On

आज कल के गलत लाइफस्टाइल के चलते कब्ज की परेशानी होना एक आम बात हो गई है। जिस कारण पेट सही से साफ नहीं हो पाता है। ऐसे में पूरा दिन खराब हो जाता है। काम में भी मन नहीं लगता है।

अगर आपको भी यह परेशानी है तो इसके लिए आपको अपना लाइफस्टाइल को बदलना होगा। साथ ही खाने-पीने की आदतें भी चेंज करनी होगी। आइए जानते हैं कि कब्ज से छुटकारा पाने के लिए हमें कौन-कौन से उपाय करने चाहिए।

कब्ज दूर करन के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल

1. फाइबर युक्त डाइट 
फाइबर वाले फूड्स इसके लिए बेहद फायदेमंद होते है। यह आपके डाइजेशन को अच्छा रखने में मदद करते है। कब्ज और गैस जैसी परेशानियों के लिए फाइबर युक्त फूड्स बेहद फायदेमंद होते है।

2. दही 
दही की तासीर ठंडी होती है। इसके साथ ही दही हमारे पेट के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। कब्ज की समस्या तभी दूर होगी जब हमारे पेट में गुड बैक्टीरीयाज आ जाएं. इस मिल्क प्रोडक्ट में प्रोबायोटिक  पाया जाता है जो डाइजेशन में मदद करता है. जिन लोगों का पाचन तंत्र सही नहीं रहता उन्हें दही जरूर खानी चाहिए।

3. त्रिफला 
त्रिफला को आयुर्वेद का खजाना माना जाता है इसको तैयार करने में आंवला, बहेड़ा और हरड़ का इस्तेमाल होता है. रात को सोने पहले गर्म पानी में त्रिफला की गोली मिलाकर पी जाएं तो सुबह पेट साफ करने में दिक्कत नहीं होगी।

4. नींबू पानी 
नींबू पानी पीने से हमें राहत का अहसास होता है, क्योंकि ये न सिर्फ शरीर को ठंडक पहुंचाता है बल्कि बॉडी से टॉक्सिंस को भी निकाल देता है। यदि किसी को पेट में गैस या कब्ज की परेशानी है तो नींबू पानी उसके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।

ये भी पढ़ें: सूक्ष्म प्लास्टिक कणों की पार्किंसन और डिमेंशिया में हो सकती है भूमिका : अध्ययन 

संबंधित समाचार