कौशांबी: कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर मां को उतारा मौत के घाट, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में गुरुवार को घरेलू कलह के चलते एक युवक ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नसीरपुर गांव के राजेंद्र की कई वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। घर में उसकी पत्नी सरोज देवी (50) अपने पुत्र धीरेंद्र सिंह और पुत्रवधू के साथ रहती थी। आज किसी बात को लेकर उसका धीरेंद्र से झगड़ा हो गया।

 आक्रोश में आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर और ईट मार कर अपनी मां को घायल कर दिया। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल सरोज देवी की मौके पर मृत्यु हो गई। गांव की चौकीदार की सूचना पर पुलिस ने आरोपी धीरेंद्र सिंह के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। उसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-यह भी पढ़ें:-संतकबीरनगर: फंदे से लटकता मिला यूट्यूबर मालती चौहान का शव, पति से पूछताछ में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार