कौशांबी : 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी, अमृत विचार। दुष्कर्म के मामले मे फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश और पुलिस के बीच शनिवार की भोर मुठभेड़ हो गयी। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर किया तो जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। आरोपी के पैर में गोली लग गयी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए भेज दिया है। 

जानकारी के मुताबिक पवन पुत्र रामकृपाल निवासी ग्राम ढेरहा कौशांबी ने साल 2021 में गांव की ही एक युवती के साथ दुष्कर्म किया था। इस घटना में दो लोग शामिल थे,जो घटना के बाद फरार हो गये थे। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। बीते दो दिन पहले पुलिस ने दो भाइयों में एक भाई को एनकाउंटर में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दूसरा भाई पवन पहले गिरफ्तार किया गया था।  

15 दिन पहले जेल से छूटने के बाद पवन ने युवती के घर पहुंचकर मामले में समझौता करने का दबाव बनाने लगा। युवती के न मानने पर पवन ने उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पवन पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी पवन निषाद आया हुआ है। एसओजी प्रभारी सिद्धार्थ सिंह टीम और थाना महेवाघाट थानाध्यक्ष राजनीकांत राजपूत ने फोर्स के साथ पहुंचकर उसे घेरने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर गोली चला दी। जिसके बाद जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनो पैर में गोली लग गयी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: तेज रफ्तार गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं!, ट्रैफिक पुलिस ने बनाया यह नया प्लान, जान लें नहीं तो होगी दिक्कत!

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज