15 से 21 दिसंबर के बीच होगा हाथरस महोत्सव, यूपी सरकार से मिली मंजूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/हाथरस। उत्तर प्रदेश सरकार की मंजूरी मिलने के बाद हाथरस में हाथरस महोत्सव का आयोजन आगामी 15 से 21 दिसम्बर के बीच किया जाएगा। सूबे के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस महोत्सव में कला, संस्कृति, नृत्य-संगीत एवं स्थानीय हस्तशिल्प आदि का बड़े पैमाने पर प्रदर्शित किया जाएगा।

लगभग एक सप्ताह तक चलने वाले महोत्सव में स्थानीय कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। गत वर्ष मार्च में पांच दिवसीय हाथरस महोत्सव का आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक विविधिता, खान-पान, भेष-भूषा, स्थानीय कला, हस्तशिल्प तथा विभिन्न विशेषताओं से भरा हुआ है।

हमारा प्रयास है कि प्रदेश के हर क्षेत्र के स्थानीय कलाकारों और वहाँ की पर्यटन और संस्कृति को इस प्रकार के महोत्सव के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाया जाए, जिससे आगन्तुकों को मनोरंजन के साथ स्थानीय लोगो को रोजगार मिलें।

ये भी पढ़ें -वाराणसी : बरेका निर्मित 10000 वां रेल इंजन राष्ट्र को समर्पित

संबंधित समाचार