अयोध्या: दो किलोमीटर की सड़क में तीन जगह लगता है जाम, जनता में आक्रोश, बनाया अधिकारियों को घेरने का प्लान!

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

सोहावल, अयोध्या। सोहावल चौराहे से नगर पंचायत खिरौनी नहर पुल तक दो किलोमीटर की सड़क पर लगने वाला तीन जाम अब आम आदमी के लिए जानलेवा बनने लगा है। एंबुलेंस सहित वीआईपी तक को इस जाम के झाम से रास्ता नहीं मिल पाता है। इस जाम से आम आदमी का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर शनिवार को होने वाले समाधान दिवस पर अधिकारियों को घेरने की तैयारी की जा रही है। 

ढेमवा पुल के रास्ते गोंडा जनपद से आने वाले वाहनों के साथ आ रही ओवरलोड गन्ना की ट्रैक्टरों ट्रालियों ने सोहावल में जाम  की समस्या को और विकराल बना दिया है। सोहावल चौराहे से शुरू हुआ सड़क जाम रेलवे क्रासिंग होते हुए ढेमवा पुल तक लोगों का पीछा नही छोड़ता। तीनों जगहों पर सड़क जाम से निकलने में वाहनों को एक घंटे से ज्यादा का समय गंवाना पड़ता है।

गन्ना लदी ट्राली, आमने सामने खड़े दो बड़े ट्रक, बस, ट्रेलर, जेसीबी आदि के चलते दुपहिया वाहन तक सड़क के जाम से नही निकल पाते। हालात यह है की अब एंबुलेंस और वीआईपी वाहन तक जाम में फंस जाते हैं। इसे लेकर अब जनाक्रोश प्रशासन व जन प्रतिनिधियों के खिलाफ उबाल खा रहा है। अधिवक्ता दीपक सिंह और भाकियू सहित समाज सेवी संगठनों ने शनिवार को समाधान दिवस पर जिम्मेदार अधिकारियों को घेरने की बात की है। 

समस्या गंभीर है। जल्दी ही संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाकर बात करके कुछ समाधान निकाला जायेगा। इसके अलावा पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। 

                                                             मनोज कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम, सोहावल, अयोध्या

यह भी पढ़ें: लखनऊ: पुनर्वास विवि. में अराजकता का माहौल, दो छात्रों की लड़ाई में दोनों के सिर फटे, दिव्यांग Students में डर का माहौल!

 

संबंधित समाचार