केंद्रीय रेलमंत्री की घोषणा, लखनऊ-प्रयागराज के लिए मेरठ से चलेगी विशेष ट्रेन, हस्तिनापुर में नई रेल लाइन के लिए जल्द शुरू होगा काम
मेरठ। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दूसरे दिन विभिन्न योजना के लाभार्थियों को सम्मानित किया। जिसके बाद उन्होंने एक सभा को संबोधित किया।
इस दौरान उन्होंने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि लखनऊ, प्रयागराज के लिए मेरठ से विशेष रेलगाड़ी चलेगी। वहीं हस्तिनापुर से बिजनौर के रास्ते नई रेल लाइन के लिए जल्द काम शुरू होगा साथ ही सिटी स्टेशन को विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
वहीं नगर निगम की ओर से जिमखाना मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मेरठ से लखनऊ प्रयागराज के लिए स्वतंत्र रेल गाड़ी चलाएंगे। अच्छी गाड़ी चलाएंगे हालांकि अभी नहीं बताएंगे। थोड़ा इंतजार कीजिए। इसके लिए उन्होंने सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत बाजपेई और क्षेत्रीय नेताओं के प्रयास को श्रेय दिया।
वहीं हस्तिनापुर रेल लाइन पर बताया कि डीपीआर तैयार हो गई है। उसकी वह आज ही समीक्षा करेंगे। सिटी स्टेशन के बारे में बताता कि इसका चयन अमृत स्टेशनों में हो गया है। उन्होंने कहा कि मेरठ का इतिहास स्वर्ण अक्षर से लिखा है। देश ने कई उतार चढ़ाव देखे। देश में नई ऊर्जा नया जोश आया है। नए अवसर नई सोच आई है। इसके पीछे एक अनुभव को साझा करने के लिए यात्रा निकल रही है। जो पहले विकसित देशों में थी वह अब भारत में भी उपलब्ध हो रही है।
ये भी पढे़ं- मेरठ: कबाड़ी की दुकान में ब्लास्ट, एक की मौत और दो घायल
