बहराइच: दो करोड़ रुपए की चरस के साथ नेपाली महिला समेत दो गिरफ्तार
रूपईडीहा/बहराइच, अमृत विचार। भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी के जवानों ने गुरुवार को जांच के दौरान महिला समेत दो लोगों को चरस के साथ पकड़ा है। दोनों नेपाल के निवासी है। उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ रूपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के निर्देश पर बृहस्पतिवार सुबह रुपईडीहा थाने के प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह और सशस्त्र सीमा बल के जवान संयुक्त पेट्रोलिंग कर रहे थे। उप निरीक्षक रूदल बहादुर सिंह की अगुवाई में टीम नेपाल से भारत आने वाले लोगों की जांच कर रही थी।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच के दौरान नेपाल से आने वाले महिला और पुरुष की तलाशी ली गई तो दोनों के पास पांच किलो 125 ग्राम चरस बरामद हुई। महिला पुलिस की मदद से दोनों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम चांदनी ओली पुत्री इन्द्र बहादुर ओली निवासी ग्राम पालिका परिवर्तन वार्ड न. 5 जिला रोलपा राष्ट्र नेपाल और युवक ने अपना नाम दमसरी डांगी पत्नी नीम बहादुर डांगी निवासी ग्राम रागा कोट वार्ड न. 5 जिला रोलपा राष्ट्र नेपाल बताया।
दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर बरामद चरस को सेट कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नेपाल निवासी महिला और पुरुष तस्कर को जेल भेज दिया गया है बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2 करोड रुपए बताई जा रही है। टीम में अजय यादव, संदीप कुमार चौहान और एसएसबी के एएसआई रवि क्षेत्री, एन मारी मूघू, दूबे विशाल, हितेन्द्र, सुरेन्द्र, महिला जवान अन्जू, रश्मि, सुमित्रा बेन और डाग हेन्डलर का0 मोहम्मद फारुख शामिल रहे।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: चकिया पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा, बोले सुभाष यदुवंश- नए भारत के निर्माण का नेतृत्व कर रहे मोदी
