अभियान: 27 स्कूली वाहनों के चालान और 14 किए सीज
बरेली, अमृत विचार। स्कूली वाहनों के खिलाफ कमिश्नर के आदेश पर मंडल में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 27 स्कूली वाहनों के चालान कर 14 वाहनों को सीज किया गया। जिन स्कूली वाहनों को सीज किया गया उनमें बैठे बच्चों को दूसरे वाहन से घर पहुंचाया गया।
कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने स्कूली वाहनों की चेकिंग के लिए मंडल में 30 नवंबर से चार दिसंबर तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। आरटीओ प्रवर्तन निदेश कुमार सिंह ने मंडल में अलग-अलग अधिकारियों की टीम का गठन करके सुबह 7 से शाम 4 बजे तक चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं।
गुरुवार को एआरटीओ प्रवर्तन जेपी गुप्ता ने टीम के साथ शहर में स्कूली वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग अभियान में बदायूं और शाहजहांपुर के अधिकारी भी शामिल रहे। अभियान में अनफिट और ओवरलोड होने पर 27 वाहनों के चालान किए गए और 14 स्कूली वाहनों को सीज कर दिया गया। जिसमें 4 बस टाटा मैजिक, टेंपो और वैन शामिल थीं।
ये भी पढ़ें - बरेली: बंद मकान में आ रहा हजारों का बिल, उपभोक्ता सही कराने के लिए लगा रहे चक्कर
