बरेली: रिश्ता तय होने के बाद किया दुष्कर्म, निकाह से मुकरा, पीड़िता की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : रिश्ता तय होने के बाद युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये ऐंठ लिए। युवक के परिजनों ने निकाह करने के लिए 10 लाख रुपये की मांग की। पीड़िता की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली।

किला क्षेत्र में रहने वाली युवती ने बताया कि वर्ष 2016 में वह बीए की पढ़ाई कर रही थी। तभी उसकी मुलाकात जोगीनवादा थाना बारादरी निवासी अरबाज उर्फ नाजिर से हो गई। दोनों ने मोबाइल नंबर एक दूसरे को दे दिए। जानकारी लगने पर युवती के परिजनों ने अरबाज के साथ वर्ष 2020 में सगाई कर दी।

सगाई के बाद अरबाज घुमाने के बहाने ले गया और दुष्कर्म के बाद अश्लील वीडियो बना ली और वायरल करने की धमकी देकर रुपये ऐंठने लगा। शादी के लिए कहा तो अरबाज, उसके पिता हाजी नासिर, चाचा जाबिर और जाकिर ने कार व 10 लाख रुपये की मांग की। जब पीड़िता के परिजनों ने इतनी रकम देने में असमर्थता जताई तो धमकी दी कि यदि शिकायत की तो वीडियो वायरल कर देंगे। एसएसपी के आदेश पर किला पुलिस ने आरोपी, उसके पिता व चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें - बरेली: सर्दियों में पटरियां चटखने का खतरा, बढ़ाई गई नाइट पेट्रोलिंग

संबंधित समाचार