तुर्किये ने हवाई हमला कर उत्तरी इराक में पीकेके के 16 ठिकानों को निशाना बनाया

तुर्किये ने हवाई हमला कर उत्तरी इराक में पीकेके के 16 ठिकानों को निशाना बनाया

अंकारा। तुर्किये बलों ने शुक्रवार शाम को उत्तरी इराक में प्रतिबंधित कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के 16 ठिकानों पर हवाई हमला किया। जह जानकारी सिन्हुआ ने तुर्किये के रक्षा मंत्रालय के हवाले से शनिवार को दी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पीकेके सदस्यों को तुर्किये में घुसपैठ कर हमला करने से रोकने के लिए गारा, मेटिना, हकुर्क और कांडिल क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। इसमें कहा गया कि हवाई हमलों में गुफाओं, बंकरों, आश्रयों और गोदामों को निशाना बनाया गया, जिनके बारे में माना जाता है कि वे पीकेके के सरगनाओं के ठिकाने हैं। बयान के अनुसार, अभियान में बड़ी संख्या में आतंकवादियों को निष्प्रभावी कर दिया गया, जिसके दौरान तुर्किये निर्मित हथियारों का उपयोग किया गया। तुर्किये के अधिकारी प्रायः अपने बयानों में "न्यूट्रलाइज" शब्द का उपयोग करते हैं जिसका अर्थ है कि कथित आतंकवादियों ने या तो आत्मसमर्पण किया है, मारे गए हैं, या पकड़े गए हैं।

तुर्किये की सेना प्रायः पीकेके के खिलाफ उत्तरी इराक में जमीनी अभियान, हवाई हमले और तोपखाने से बमबारी करती है, विशेष रूप से कांदिल पर्वत में, जो समूह का मुख्य आधार है। तुर्किये, अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा एक आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध पीकेके ने तीन दशकों से ज्यादा समय तक तुर्किये सरकार के खिलाफ विद्रोह किया हुआ।

ये भी पढ़ें- UN ने सूडान में समाप्त किया राजनीतिक मिशन, रक्तपात रोकने में विफल रहा अंतरराष्ट्रीय समुदाय