बहराइच में अधिकारियों की टीम ने पकड़े छुट्टा मवेशी, चला अभियान
जरवलरोड/ बहराइच, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर निराश्रित गौवंशो को पकड़कर गौशाला में छोड़ने का कार्य रविवार को जरवलरोड में शुरू हुआ। कैटल कैचर टीम का नेतृत्व कर रहे खंड विकास अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, मौके पर उपस्थित रहे।
गौ संरक्षण अभियान के अंतर्गत लखनऊ गोण्डा मार्ग पर जरवलरोड में घूम रहे निराश्रत गौवंशो को कैटल कैचर टीम के द्वारा पकड़ कर ग्राम पंचायत अहाता में संचालित गौशाला में छोड़ने काम शुरु किया गया है। जरवलरोड क्षेत्र में दर्जनों की संख्या में सड़क पर घूम रहे छुट्टा गौवंशो को पकड़कर गौशाला भेजने के लिए नगर पंचायत कैसरगंज के कैटल कैचर वाहन से कैटल कैचर टीम द्वारा सांडों को बेहोशी का इंजेक्शन देकर अर्धमूर्छित अवस्था में पकड़ने का कार्य किया गया।
टीम प्रभारी एवं खंड विकास अधिकारी एसपी पाण्डेय ने बताया कि लखनऊ गोण्डा मार्ग पर ओंकार सर्विस स्टेशन पेट्रोल पम्प से लेकर ग्राम अलीनगर में स्थित ज्योति पेट्रोल पंप तक पकड़ने का लक्ष्य है। जिसके सापेक्ष जरवलरोड चौराहे से तूफानी चौराहे तक निराश्रित एक दर्जन से अधिक सांड़ो को पकड़ा जा चुका है। इस दौरान फर्स्ट चिकित्सा अधिकारी जरवल डॉक्टर एसपी सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी बंभौरा जरवल रोड रामप्रवेश यादव, राजेश्वर प्रसाद राजेश कुमार सिंह, जरवल रोड पुलिस टीम सहित दर्जनों कर्मचारी लग रहे।
ये भी पढ़ें -RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने अपने प्रत्याशी की जीत पर जताई खुशी, लिखा - दोबारा मौका देने का आभार
