मेरठ में खौफनाक हादसा: ट्रक के नीचे से निकली तेज रफ्तार कार, दो की मौत और दो जख्मी
मेरठ। सड़क पर तेज रफ्तार का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जहां मवाना रोड पर सिलारपुर में तेज रफ्तार कार यूटर्न ले रहे ट्रक के नीचे से निकल गई। कार में सवार चार युवकों में से चालक समेत दो की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रुप से घायल है। सुचना पाकर मौके पर पहुंचा पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
रविवार रात हुआ हादसा
दरअसल, हादसा रविवार की रात साढ़े तीन बजे मवाना रोड स्थित गंगानगर थाने के सिलारपुर के पास हुआ है। बक्सर के रहने वाले रवि, दीपक, पंकज और काकू हस्तिनापुर में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। सिलारपुर में सड़क पर 20 टायरा ट्रक यूटर्न ले रहा था। तभी मवाना की तरफ से तेज रफ्तार स्विफ्ट ट्रक के नीचे से निकल गई।
कार की इतनी रफ्तार थी कि पूरी कार के परख्खचे उड़ गए। कार चालक रवि की मौके पर ही मौत हो गई। पंकज, काकू और दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान पंकज की भी मौत हो गई।
वहीं, थाना प्रभारी का कहना है कि मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। साथ ही ट्रक को हिरासत में ले लिया है। हादसे को अंजाम देकर देर रात ही चालक फरार हो गया।
ये भी पढ़ें- मेरठ: हस्तिनापुर में युवक को गोलियों से भूना, खेतों में पड़ा मिला शव, पुलिस की लापरवाही से हत्या का आरोप
