Etawah: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार, बाइक चोरी मामले में चल रहा था वांछित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़।

इटावा में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

इटावा, अमृत विचार। इटावा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से दो बाइक, तीन तमंचे और कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार तीनों बदमाश करहल के मैनपुरी जिले के निवासी है।

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस देर रात वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक चोरी मामले में वांछित चल रहे आरोपी की मुखबिर के द्वारा पुलिस को आने की सूचना मिली। दतावली लोकासाई नहर पर एक बाइक पर तीन बदमाश आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया। तब बदमाशों ने फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी।

पुलिस ने वांछित बदमाश शिवम यादव पुत्र सुख सिंह निवासी ग्राम कंचनपुर थाना करहल मैनपुरी, अंशुल यादव पुत्र अरविंद निवासी ग्राम कंचनपुर थाना करहल मैनपुरी, सत्येंद्र उर्फ सोनू पुत्र ब्रजकिशोर निवासी निवासी ग्राम कंचनपुर थाना करहल मैनपुरी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: गैस सिलेंडर फटने से लगी… गृहस्थी जलकर खाक, खाना बनाते समय हुआ हादसा, मां-बेटी बाल-बाल बची

संबंधित समाचार