यात्रा से न्यूजीलैंड सेवा व्यापार में बढ़ोतरी, कोविड-19 से पहले के स्तर पर लौटने का प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वेलिंगटन। न्यूज़ीलैंड के सांख्यिकी विभाग ने सोमवार को कहा कि सितंबर 2023 की तिमाही में यात्रा न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा सेवा निर्यात और आयात रहा। इसमें कहा गया कि सितंबर 2023 की तिमाही में यात्रा आयात 1.96 अरब न्यूजीलैंड डॉलर (1.22 अरब अमेरिकी डॉलर) था और निर्यात 2.48 अरब न्यूजीलैंड डॉलर (1.54 अरब डॉलर) रहा, जो सितंबर 2022 की तिमाही में क्रमशः 1.4 अरब न्यूजीलैंड डॉलर (0.87 अरब डॉलर) और 1.65 अरब न्यूजीलैंड डॉलर (1.02 अरब डॉलर) था। न्यूजीलैंड के अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रबंधक अलास्डेयर एलन ने कहा कि यात्रा आयात का मूल्य सितंबर 2019 की तिमाही से ज्यादा है, जो कोविड-19 से पहले के स्तर पर लौटने का प्रदर्शन करता है। 

एलन ने कहा कि सितंबर 2023 की तिमाही में न्यूजीलैंड में 6,45,498 विदेशी आगंतुक आए जो सितंबर 2019 की तिमाही में 7,68,468 विदेशी आगंतुकों का 84 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि सितंबर 2023 की तिमाही में चीन से 50,529 आगंतुक आए, जो सितंबर 2019 की तिमाही का 59 प्रतिशत है। न्यूज़ीलैंड के सांख्यिकी विभाग के अनुसार, यात्रा विदेशों में न्यूजीलैंड के निवासियों द्वारा वस्तुओं और सेवाओं दोनों पर खर्च को कवर करता है, जैसे कि छुट्टियां मनाने वाले, व्यापार यात्री और अंतरराष्ट्रीय छात्र। 

सांख्यिकी विभाग ने कहा कि मार्च 2020 की तिमाही के बाद से परिवहन न्यूजीलैंड का शीर्ष सेवा आयात रहा, जो समुद्री परिवहन की उच्च लागत से प्रेरित था। सितंबर 2023 की तिमाही में यात्रा के मामले में यह आगे निकल गया। एलन ने कहा कि यात्रा निर्यात कोविड-19 से पहले के स्तर या मौसमी पैटर्न पर नहीं लौटा है, बल्कि यह जून की तुलना में सितंबर तिमाही के लिए बेमौसम बढ़ोत्तरी दिखाता है। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की संयुक्त मेजबानी में फीफा महिला विश्व कप जैसी हाल में आयोजित हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से यात्रा निर्यात और आयात दोनों को बढ़ावा मिला है।

ये भी पढ़ें:- हूती विद्रोहियों ने ली इज़रायली जहाजों पर हमले की जिम्मेदारी, अंतरराष्ट्रीय शिपिंग को बढ़ सकता है खतरा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म