राष्ट्रपति ने नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल को राष्ट्रीय पुरस्कार से किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

जयपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया। दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए 'सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति' श्रेणी में यह पुरस्कार अग्रवाल को दिया गया। 

विश्व दिव्यांगता दिवस पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा नयी दिल्ली में विज्ञान-भवन में आयोजित सम्मान समारोह दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए 'सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति' श्रेणी में यह पुरस्कार अग्रवाल को दिया गया।

अग्रवाल ने सोमवार को कहा ‘‘यह सम्मान उन दिव्यांग भाई-बहनों का है जिनके जीवन में खुशी आई और संस्थान से लाभान्वित हुए।’’ उन्होंने कहा,‘‘ यह पुरस्कार हमें ओर कर्तव्यनिष्ठा और नम्रतापूर्वक सेवा करने की प्रेरणा देता रहेगा।’’

ये भी पढे़ं- झारखंड: दूसरा ‘जयपाल-जुलियुस-हन्ना साहित्य सम्मान’ आज रांची के प्रेस क्लब में होगा आयोजित 

 

 

संबंधित समाचार