मुरादाबाद : गणित के कठिन सवालों को सुलझाने पर जोर, हिन्दी पर भी छात्र-छात्राएं दे रहे खास ध्यान
तैयारी : हिन्दी पर भी छात्र-छात्राएं दे रहे खास ध्यान, जनवरी में होगी प्री बोर्ड परीक्षा
मुरादाबाद, अमृत विचार। इन दिनों उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध स्कूल-कालेजों में छात्र-छात्राएं गणित के कठिन सवालों को सुलझाने में व्यस्त हैं। स्कूलों में जनवरी में होने वाली प्री बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी जोरों पर हैं। क्योंकि बोर्ड परीक्षा से पहले विद्यार्थियों के पास अपनी तैयारियों को आंकने का आखिरी मौका होगा। उधर, स्कूलों में इस माह अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन करने पर विचार चल रहा है।
महानगर में प्रयोगात्मक परीक्षाएं 2 से 9 फरवरी तक आयोजित होगी, तो 16 जनवरी से 20 जनवरी तक प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए विद्यार्थियों ने तैयारी शुरू कर दी है। प्री बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों को तैयारी को आंकने का सुनहरा मौका होगा। जिससे वह अपने सभी विषय में आने वाले नंबरों के आधार पर अपनी तैयारी कर सकेंगे। जिन विद्यार्थियों के जिस विषय में कम नंबर आते हैं, तो उस विषय पर वह ज्यादा ध्यान देते हैं। इन दिनों स्कूलों में गणित, हिंदी और विज्ञान पर अधिक जोर दिया जा रहा है। क्योंकि यह विषय बोर्ड परीक्षाओं में काफी अहम होते हैं। उधर, कामर्स वाले विद्यार्थी अकाउंट सुलझाने में व्यस्त हैं।
मेरे लिए हमेशा गणित काफी कठिन विषय रहा है। लेकिन, मुझे आगे बीएससी करनी है। इस विषय में अच्छे अंक प्राप्त करना आवश्यक है। इसलिए गणित में अधिक समय दे रहा हूं।-प्रखर वर्धन, कक्षा-12, एसएस इंटर कॉलेज
प्री बोर्ड परीक्षाओं के दिन अब करीब हैं। दिसंबर में आधे दिन तो स्कूल बंद रहते हैं। इसके बाद एकदम से प्री बोर्ड और उसके बाद प्रैक्टिकल आ जाएंगे। बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत कम समय है।-सक्षम कुमार, कक्षा-12, एसएस इंटर कॉलेज
उम्मीद है दिसंबर में अतिरिक्त कक्षाओं का आयोजन होगा। इससे बोर्ड परीक्षा की तैयारी में काफी मदद मिलेंगी। हिन्दी को लेकर खास तैयारी शुरू की है, गणित पर भी ध्यान दे रही हूं। -कनु, कक्षा-10, राजकीय हाईस्कूल बहोरनपुर कलां
बोर्ड परीक्षाओं में काफी कम समय रह गया है। इसलिए शिक्षकों को आदेश दिए गए हैं कि वह कमजोर विद्यार्थियों को चिन्हित करें। जिससे उन पर अधिक समय दिया जा सके। -प्रीतम सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय हाईस्कूल बहोरनपुर कलां
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : नये साल में पूरी होंगी 414.76 करोड़ की 10 परियोजनाएं, सड़कों में गड्ढों से महानगर की छवि हो रही धूमिल
