Kanpur: कोर्ट परिसर में गश खाकर गिरने से वादकारी की मौत, मची अफरा-तफरी, इस मामले में पैरवी के लिए आया था वादी
कानपुर में कोर्ट परिसर में गश खाकर गिरने से वादकारी की मौत।
कानपुर में कोर्ट परिसर में गश खाकर गिरने से वादकारी की मौत हो गई। घटना से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
कानपुर, अमृत विचार। जमीन की मुआवजे को लेकर सरकार से चल रहे मुकदमें की पैरवी में आया वादी कोर्ट परिसर में गश खाकर गिर गया, जिससे परिसर में अफरा तफरी मच गई।
अधिवक्ताओं व पुलिस ने बेहोश हालत में वादी को अस्तपाल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
लाल बंगाल निवासी संजय भाटिया ने बताया कि उनके बड़े भाई प्रदीप भाटिया (57) प्रापर्टी डीलर थे। प्रदीप का जमीन की मुआवजे के संबंध में सरकार से मुकदमा चल रहा था।
मुकदमा एडीजे दो की कोर्ट में विचाराधीन था। मंगलवार को उनकी मुकदमें में सुनवाई थी, जिस प्रदीप अपने अधिवक्ता शशिकांत शुक्ला के साथ पंचम तल स्थित एडीजे दो की कोर्ट गए थे।
सुनवाई के बाद वह कोर्ट से निकले ही थे, तभी वह अचानक गश खाकर गिर पड़े। अधिवक्ता प्रदीप को लेकर रीजेंसी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी पर कोतवाली पुलिस रीजेंसी अस्पताल पहुंची।
ये भी पढ़ें- Kanpur Farmer Suicide Case: भाजपा नेता डॉ. प्रियरंजन को हाईकोर्ट से 12 दिसंबर तक मिली राहत, जानें- पूरा मामला
