Kanpur Crime: संदिग्ध परिस्थितियों में चौकीदार की मौत, परिजनों ने महिला पर लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में चौकीदार की मौत।

कानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में चौकीदार की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने महिला पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।

कानपुर, अमृत विचार। शिवराजपुर थाने के चौकीदार का शव उसके किराए वाले कमरे में मिलने से सनसनी सी फैल गई। वह किराए का कमरा लेकर अकेले ही रहता था। उसके यहां पड़ोस की एक महिला का आना-जाना था। पत्नी ने उसी महिला पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की आवाज उठाई है, जबकि पुलिस उसे बीमार बता रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

शिवराजपुर थाना क्षेत्र के सखरेज ग्राम पंचायत के मजरे सज्जापुर गांव के रहने वाले रामदुलारे का पुत्र अजय कुमार (32 वर्ष) शिवराजपुर थाने में चौकीदार के पद पर कार्यरत था। वह कस्बे के वार्ड नंबर दो में पोस्ट ऑफिस वाली गली में किराए का कमरा लेकर अकेले रहता था। बताते हैं कि सोमवार की शाम खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने चला गया था। 

मंगलवार की सुबह जब वह देर तक कमरे के बाहर नहीं आया तो पड़ोसियों का ध्यान खिंचा। आसपास मौजूद लोगों ने जिज्ञासा वश कमरे के अंदर जाकर देखा तो तख्त पर उसका शव पड़ा था। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और अजय की पत्नी रानी भी परिवार वालों के साथ यहां पहुंची।

पत्नी ने पड़ोस की एक महिला पर हत्या का आरोप लगाया और कहा कि उसी ने साजिश के तहत मार डाला। पड़ोसियों में भी दबी जुबान चर्चा रही कि पड़ोस की महिला का उसके पास आना-जाना था। वह अक्सर अजय के साथ ही रहती थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी वजह

क्राइम इंस्पेक्टर एसएस पटेल ने कहा कि अजय करीब तीन-चार साल से थाने में चौकीदार था। वह इधर कई दिनों से बीमार चल रहा था। उसकी पत्नी रानी ने एक महिला पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur: कोर्ट परिसर में गश खाकर गिरने से वादकारी की मौत, मची अफरा-तफरी, इस मामले में पैरवी के लिए आया था वादी

संबंधित समाचार