लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 30 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटा मुजावर क्षेत्र में गुरुवार सुबह 30 सवारियां लेकर हरियाणा से लखनऊ आ रही मिनी बस गौरिया कला गांव के पास खड़े कंटेनर में पीछे से जा घुसी। उसी समय आगरा की ओर से आ रही एक कार भी मिनी बस में पीछे से टकरा गई। पुलिस ने यहां …

उन्नाव। उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटा मुजावर क्षेत्र में गुरुवार सुबह 30 सवारियां लेकर हरियाणा से लखनऊ आ रही मिनी बस गौरिया कला गांव के पास खड़े कंटेनर में पीछे से जा घुसी। उसी समय आगरा की ओर से आ रही एक कार भी मिनी बस में पीछे से टकरा गई।

पुलिस ने यहां कहा कि हादसे में 30 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल 12 लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया है।

हरियाणा से एक मिनी बस लगभग 30 सवारियां लेकर लखनऊ के लिए चली थी। आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बेहतामुजावर इलाके में बस एक्सप्रेस वे पर खराब खड़े कंटेनर में जा घुसी। पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार भी मिनी बस में टकरा गई। कार सवार बाल-बाल बच गए।

संबंधित समाचार