Rail News: इंटरलॉक कार्य के चलते छपरा-फर्रूखाबाद एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें निरस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने लखनऊ मंडल के बाराबंकी-अयोध्या कैण्ट-शाहगंज-जफराबाद रेल खंड पर स्थित शाहगंज-बिलवाई-तुलसीनगर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के संबंध में नॉन इंटरलॉक कार्य किये जाने के कारण कुछ गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन करने का निर्णय लिया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि छपरा से 8, 9, 12 एवं 15 दिसम्बर को चलने वाली 15083 छपरा-फर्रूखाबाद एक्सप्रेस, फर्रूखाबाद से 9, 10, 13 एवं 16 दिसम्बर को चलने वाली 15084 फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस, छपरा से 10, 11, 14 एवं 17 दिसम्बर को चलने वाली 15053 छपरा-लखनऊ जं एक्सप्रेस तथा लखनऊ जं से 07, 08, 11 एवं 14 दिसम्बर को चलने वाली 15054 लखनऊ जं-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।

उन्होंने बताया कि आजमगढ़ से 8, 9, 11, 12, 13 एवं 15 दिसम्बर को चलने वाली 12225 आजमगढ़-दिल्ली कैफियात एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शाहगंज-जौनपुर जं.-जौनपुर सिटी-सुल्तानपुर- लखनऊ-उन्नाव-कानपुर सेण्ट्रल के रास्ते चलाई जायेगी।

इस गाड़ी का ठहराव मालीपुर, अकबरपुर, अयोध्या, अयोध्या कैण्ट, रूदौली, बाराबंकी, बादशाहनगर, ऐशबाग स्टेशनों पर नही रहेगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा दिल्ली से 8, 10, 11, 12, 14 एवं 15 दिसम्बर,2023 को चलने वाली 12226 दिल्ली-आजमगढ़ कैफियात एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेण्ट्रल-उन्नाव-लखनऊ-सुल्तानपुर-जौनपुर सिटी-जौनपुर जं0-शाहगंज के रास्ते चलाई जायेगी। इस गाड़ी का ठहराव ऐशबाग, बादशाहनगर, बाराबंकी, रूदौली, अयोध्या कैण्ट, अयोध्या, अकबरपुर, मालीपुर स्टेशनों पर नही रहेगा।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: बाइक सवार को सौ मीटर तक घसीट ले गई ट्रैक्टर ट्राली, युवक की मौत

संबंधित समाचार