बरेली: ईवीएम और वीवीपैट की एफएलसी का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल की जाने वाली ईवीएम और वीवीपैट की एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेकिंग) का शुक्रवार को डीएम रविंद्र कुमार ने परसाखेड़ा स्थित वेयर हाउस में निरीक्षण किया। उन्होंने समय सीमा में सभी जरूरी व्यवस्थाएं करने के आदेश दिए।

एक दिसंबर से वेयर हाउस में हैदराबाद से आए 23 इंजीनियर ईवीएम और वीवीपैट की एफएलसी में जुटे हैं। 20 दिसंबर तक कार्य को पूरा करना है। 32 टेबल चेकिंग के लिए बनाई गई हैं।

शुक्रवार को डीएम ने निरीक्षण के दौरान इंजीनियराें से कई बिंदुओं पर जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों की वेबकास्टिंग के लिए इंटरनेट में कोई समस्या न आए। पुरानी मशीनों की अच्छे से साफ-सफाई करें। उन्होंने सुरक्षा-व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें - बरेली: आरपीएफ सिपाही ने की खुदकुशी, कमरे में मिला शव

संबंधित समाचार