मुरादाबाद: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की कोरोना से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की चपेट में आए कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता की मौत हो गई है। उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था। उनकी मौत की खबर से परिवार व पार्टी के लोगों में शोक की लहर है। नवाबपुरा के चौरासी घंटा के रहने वाले बृज कुमार शर्मा के कांग्रेस में सचिव …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की चपेट में आए कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता की मौत हो गई है। उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था। उनकी मौत की खबर से परिवार व पार्टी के लोगों में शोक की लहर है।

नवाबपुरा के चौरासी घंटा के रहने वाले बृज कुमार शर्मा के कांग्रेस में सचिव व कार्यालय प्रभारी के पद पर रहे है। कुछ दिनों पहले ही उनकी तबियत बिगड़ी थी। कॉसमॉस में इनका इलाज चल रहा था। कोविड जांच में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद हालत और बिगड़ गई। अच्छे इलाज के लिए इन्हें दिल्ली रेफर कर दिया था। यहां भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और गुरुवार की शाम उनकी मौत हो गई

संबंधित समाचार