Accident In Unnao: हादसों का दिन रहा बुधवार, खून से लाल हुई सड़कें, पांच की मौत, पुलिस ने परिजनों को दी सूचना
उन्नाव में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में पांच की मौत।
उन्नाव में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में पांच की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी।
उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव में अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची संबंधित थानों की पुलिस ने जांच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दी। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
पहली घटना में गंगाघाट कोतवाली अंतर्गत लखनऊ-कानपुर हाईवे पर कानपुर के जाजमऊ स्थित रैदास बिहार बस्ती कॉलोनी निवासी आजाद (35) पुत्र अमीर अहमद एक फैक्ट्री में ठेकेदार हैं। मंगलवार देररात वह साथी कर्मचारी कानपुर के सुतरखाना निवासी सैफ (23) पुत्र आफाक के साथ बाइक से लखनऊ-कानपुर हाईवे होते हुये घर जा रहे थे।
इस दौरान हाइवे स्थित कल्लूपुरवा मोड़ के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस में दोनों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिये भेजे हैं। पुलिस की सूचना पर पहुंचे मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
दूसरी घटना में हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के हसनगंज-बांगरमऊ मार्ग पर रसूलपुर बकिया निवासी वृद्ध पुत्तन लाल वर्मा की स्कूटी में डंपर ने टक्कर मार दी। इसमें वृद्ध की मौके पर मौत हो गयी। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
तीसरी घटना अचलगंज थानांतर्गत बंथर औद्योगिक क्षेत्र स्थित मैदा मिल में काम करने जाते समय ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला किशना की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा नंदोई सूर्य पाल गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजने के साथ शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के लंगरपुर चौराहे की है। जहां एक अज्ञात की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी। पुलिस शव के शिनाख्त का प्रयास कर रही है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
ये भी पढ़ें- UP Police Transfer: कानपुर कमिश्नरेट से छह ACP का हुआ तबादला, इनको मिली यहां तैनाती, देखें- पूरी लिस्ट
