अमेठी: दरवाजे पर नींव खोदने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, कई घायल
अमेठी, अमृत विचार। यूपी के अमेठी ने संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गोरखापुर थरिया में गुरुवार दोपहर दो पक्षों में हुए मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने संग्रामपुर थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गई।
गोरखापुर थरिया निवासी अशोक कुमार पांडेय और अरुण कुमार पांडेय द्वारा निर्माण कार्य के लिए नींव खोदा जा रहा था। जिसका उनके पड़ोसी यज्ञ बालक पांडेय और उनके परिजनों द्वारा विरोध किया गया। मौके पर शिकायत के बाद पुलिस राजस्व टीम मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों ने जमीन पर अपना हक जताया।
वहीं मौके से राजस्व पुलिस टीम जाने के बाद दोनों पक्षों में कहा सुनी और मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों को मिलाकर मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं यज्ञ बालक पांडेय पक्ष का आरोप है कि विपक्षी द्वारा जबरजस्ती निर्माण करने व मारपीट के लिए आमदा होने की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई थी। जिसके बाद यह घटना हुई हैं। संग्रामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीराम ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर मामले की जांच की जा रही हैं।
