लखनऊ: भूखंड का सौदा निरस्त कर हड़प लिए 3.50 लाख, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। प्रापर्टी डीलर से भूखंड का तय सौदा निरस्त कर आरोपी ने चेक के माध्यम से 3.50 लाख रुपये अधिक भुगतान करा लिये। अतिरिक्त रुपये वापस मांगने पर जान माल की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

गोमतीनगर थाना अंतर्गत विराम खंड निवासी दीपांकर पांडेय ने बताया कि उनकी कंपनी वंशिका इंफ्रासिटी का प्रोजेक्ट फैजाबाद रोड पर चल रहा है। बताया कि गोरखपुर के मिश्रौलिया निवासी सुनील मिश्र ने उसके माध्यम से एक भूखंड का सौदा तय किया। 

इसके बाद अलग-अलग माध्यम से करीब सात लाख रुपये दिये, शेष राशि देने में टाल मटोल करने लगे। जुलाई 2023 को सुनील ने काल कर बताया कि अब भूखंड नहीं लेंगे, जो राशि दी है वह वापस मांगी। राशि भुगतान के लिए उन्हें दो चेक दिया। एक चेक में तकनीकी गड़बड़ी से भुगतान नहीं हुआ।

जानकारी होने पर उसके स्थान पर 3.50 लाख की तीसरी चेक दे दी। इसके बाद आरोपी ने दोनों चेक लगाकर 3.50 लाख रुपये अतिरिक्त निकाल लिये। बैंक से मैसेज आने पर उनसे अतिरिक्त रुपये वापस करने को कहा तो इंकार कर रहे हैं। 

तकादा करने पर धमकी दे रहे हैं। इंस्पेक्टर दीपक कुमार पांडेय ने बताया सुनील मिश्र और माया मिश्र के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-अखिलेश यादव बोले-भाजपा सरकार की गलत नीतियों से किसान बेहाल

संबंधित समाचार