लखनऊ में कल से लगेगा अटल स्वास्थ्य मेला, उपराष्ट्रपति करेंगे उद्घाटन, पंजीकरण के लिए एएसएम एप लॉन्च

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृति में राजाजीपुरम स्थित पीएनटी ग्राउंड पर दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेला कल से शुरू हो रहा है। स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे। जिसमें लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, सलाह और दवायें दी जाएंगी। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मनोज अग्रवाल ने दी । 

उन्होंने कहा कि इस बार अटल स्वास्थ्य मेले में आए लोगों को कोई असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए “एएसएम” एप लॉन्च किया गया है। जिसके माध्यम से मेले में आने वाले लाभार्थी पहले से ही अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि प्ले स्टोर पर जाकर “एएसएम” एप लॉन्च करें। एप खोलने पर अपना नाम, आयु, मोबाइल नंबर किस तरह की सेवा लेना चाह रहे हैं , किस पद्धति से अपना इलाज और किस संस्थान से अपना इलाज कराना चाहते हैं आदि भरें और सबमिट करें । आपका पंजीकरण हो जाएगा ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मेले में आने वाले लाभार्थियों का राजकीय विभागों के साथ निजी चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा दवाओं, जाँचों और अन्य संसाधनों से निःशुल्क इलाज किया जाएगा । मेले में चिन्हित रोगियों का फॉलो अप भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मेले का आयोजन का उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित विभीन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यक्रमों तथा चिकित्सा की विभिन्न पद्धतियों के बारे में जनसमुदाय कि जागरूक करना जिससे कि वह स्वयं से इन सेवाओं का लाभ ले सकें।

यह भी पढ़ें:-लीड्स 2023 सर्वे में UP ने फिर मारी बाजी, लगातार दूसरे साल भी बना अचीवर प्रदेश, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने जारी रिपोर्ट

संबंधित समाचार