प्रयागराज : नैनी जेल में बंद अतीक के बेटे अली को जान का खतरा, बढ़ाई गई सुरक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। मरहूम माफिया अतीक अहमद और अशरफ की पुलिस की सुरक्षा में हुई हत्या के बाद नैनी जेल में बंद अतीक अहमद का बेटा अली अपनी सुरक्षा को लेकर काफी डरा हुआ है। अली ने अपनी सुरक्षा को लेकर याचिका भी दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। हलांकि नैनी सेंट्रल जेल में बंद अली के बैरक की सुरक्षा जेल प्रशासन ने अपने स्तर पर बढ़ा है। जेल प्रशासन के मुताबिक अब अली को जेल में कोई खतरा नही है। 

गौरतलब है कि अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अजीम उर्फ़ अशरफ की हत्या कालविन अस्पताल में पुलिस कस्टडी में तीन शूटरो ने गोलियों मारकर कर दी थी। घटना के बाद नैनी जेल में बंद अली और लखनऊ जेल में बंद उमर ने छोटे भाई असद के एनकाउंटर के बाद तीनों शूटरों को न छोडने की कसम खाई है। जिसको लेकर पुलिस तीनो शूटरो की सुरक्षा में लगी है। नैनी जेल में अली के घायल होने की भी खबर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी लेकिन जेल प्रशासन ने इसका खंडन करते हुए अली के पूर्ण स्वस्थ्य होने की बात कही थी।  

सुरक्षा के लिहाज से तीनों आरोपियों को नैनी से प्रतापगढ़ जेल शिफ्ट किया गया है। नैनी जेल में अली अहमद ने अपनी सुरक्षा की मांग की है। इससे पहले अली ने कोर्ट में याचिका भी लगाई थी। लेकिन कोर्ट ने याचिका को ख़ारिज कर दिया।  लेकिन जेल प्रशासन ने अपनी तरफ से अली की सर्किल कक सुरक्षा बधाई है। सर्किल के बाहर दो सिपाही और दो नम्बरदारो को लगाया गया है। 


वर्जन:-
नैनी जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में अतीक के बेटे अली को रखा गया है। जहां तक सुरक्षा की बात है तो पहले से अधिक सुरक्षा की गई है। बैरक के बाहर दो सिपाही और दो नंबरदार समय के अनुसार लगाए जाते है। किसी प्रकार की कोई दिक्क़त नही है। -वरिष्ठ जेल अधीक्षक, रंग बहादुर

ये भी पढ़ें -हरदोई में जेके स्कूल पहुंचे प्रोफेसर नीरज जैन, कहा - समाज को रास्ता दिखाता है शिक्षक

संबंधित समाचार