Kannauj के युवा को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित, जिले का नाम किया रोशन

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कन्नौज के इदुइयागंज के युवा को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित।

टाॅप टेन सूची में नाम आने पर गोल्ड मेडल मिला। शिवलोक ने परिजनों व गुरूजनों का बढ़ाया मान।

कन्नौज, अमृत विचार। गुरसहायगंज के इंदुइयागंज के युवा ने एमए योगा की टाॅप टेन सूची में जगह बनाकर राष्ट्रपति के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। इससे गांव के युवा ने न सिर्फ परिजनों व गुरूजनों का मान बढ़ाया है। बल्कि नगर सहित जनपद का नाम देश की राजधानी में रोशन किया है। इससे परिजनों सहित स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है। 

रविवार को ग्राम इंदुइयागंज निवासी शिवलोक सोलंकी ने बताया कि उसने एमए योगा में यूनिवर्सिटी की टॉप टेन सूची में स्थान बनाया था। जिस पर लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली में हुए दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी टाॅप टेन छात्रों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया था।

इसी क्रम में गोल्ड मेडल से उसे भी राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया था। छात्र के सम्मानित होने से परिजनों व स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है। भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष मो. शमीम सिद्दीकी, भाजपा नेता राजीव ठाकुर, आलोक सोलंकी, संजीव त्रिपाठी, माहरूफ खान, रिजवान आदि ने शिवलोक सोलंकी को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी और उत्साहवर्धन किया।

ये भी पढ़ें- Kanpur के जानलेवा गड्ढे ने ले ली एक जान… स्कूटी का पहिया जाते ही छह फुट ऊपर उछली, सरकारी व्यवस्था को परिजनों ने कोसा

संबंधित समाचार