रामपुर: पतंग लूटने के चक्कर में छत से गिरा बालक, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

टांडा, अमृत विचार। पतंग लूटने के लिए छत पर चढ़ा आठ साल का बालक पड़ोसी की छत से अपनी छत पर आते समय नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी रविवार को तड़के दिल्ली में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

मोहल्ला बरगद निवासी राहत अली क्षेत्र की व्हील्स इंडिया फैक्ट्री में काम करते हैं। उनका आठ साल का बेटा मोहम्मद साद शनिवार की शाम पतंग लूटने के लिए अपने घर की छत पर गया था।वहां से वह पतंग लूटने पड़ोसी की छत पर चला गया। पड़ोसी की छत से अपनी छत पर वापस आते समय वह अचानक नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन उसे नगर स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद बालक के घर वाले उसे मुरादाबाद ले गए, जहां से बेहतर उपचार के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया। बालक को दिल्ली स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। राहत अली के पांच बच्चों में यह दूसरे नंबर का था।

यह भी पढ़ें- रामपुर : दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास, पति सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार