कानपुर: पुलिस की वर्दी पहन तमंचे के बल पर बनाया अश्लील वीडियो, डेढ़ लाख वसूली रंगदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। बाबूपुरवा निवासी कोटेदार को एक युवती ने राशन कार्ड बनवाने के बहाने बर्रा स्थित घर बुला लिया। अंदर पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति समेत तीन युवकों ने तमंचे के बल पर उन्हें अर्धनग्न कर घर बुलाने वाली महिला संग अंतरंग करने के बाद उन्हीं का मोबाइल छीनकर अश्लील तस्वीरें व वीडियो बना लिए। इसके बाद वायरल करने के नाम पर 1.50 लाख रुपये ले लिए। दोबारा रुपये की मांग करने पर पीड़ित ने परिजन व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है। कल्याणपुर निवासी चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।

बाबूपुरवा निवासी कोटेदार ने बताया कि उनकी यशोदा नगर में राशन की सरकारी दुकान है। बीते 14 दिसंबर को एक अज्ञात नंबर से युवती ने फोन कर राशन कार्ड बनवाने की इच्छा जाहिर की। इस पर युवती से आधार, बैंक पासबुक फोटो भेजने को कहा। युवती ने मां की खराब तबियत का हवाला देकर गुलाबी बिल्डिंग के पास स्थित उसके घर से आकर ले जाने को कहा। मना करने पर दूसरे दिन फिर फोन किया। कोटेदार ने बताया कि वह रोजाना उसी रास्ते से निकलते हैं, तो दूसरे दिन बताए पते पर पहुंच गए और कागज मांगे। युवती ने घर के अंदर बैठने को कहा। इसी दौरान घर के अंदर मौजूद एक पुलिस की वर्दी पहने तमंचा लिए व्यक्ति आया और कनपटी पर सटा कर दो अन्य ने उनका मोबाइल छीन लिया और जबरन कपड़े उतरवाए। इसके बाद महिला निर्वस्त्र होकर आई और अंतरंग वीडियो बना लिया।

इसके बाद पांच लाख रुपयों की मांग की। न देने पर तस्वीरें व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। डरकर उन्होंने 1.50 लाख रुपये दे दिए। कहीं बताने पर जान से मारने की धमकी दी। कोटेदार ने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपियों 3.50 लाख रुपये और मांगे तो उन्होंने आरोपियों से दो दिनों की मोहलत मांगी और पत्नी व दोस्तों को मामले की जानकारी देकर बर्रा पुलिस से शिकायत की। रविवार देर रात वह बर्रा थाने पहुंचे और पूरी बात बताई।

आनन फानन में पुलिस ने लूटे गए मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस वाला बने आरोपी युवक, गुलाबी बिल्डिंग के पास स्थित घर से महिला व उसके साथी को दबोच लिया। एसीपी नौबस्ता अभिषेक पांडेय ने बताया कि मामले में लूट, रंगदारी, धमकाने, षड़यंत्र रचने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उपेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बाबा ठाकुर, अमित सिंह व महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि चौथे आरोपी कल्याणपुर निवासी अजय की तलाश की जा रही है। अमित पुलिस वर्दी पहन कर दरोगा बना था।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: सीडीओ ने चार ब्लॉकों के सहायक विकास अधिकारियों का रोका वेतन, जानें वजह

संबंधित समाचार