प्रयागाराज: नफीस बिरयानी के साथ कब्र में दफन हो गये उमेश पाल हत्याकांड के कई राज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

छह काट रहे फरारी, सात की हो चुकी है मौत

प्रयागराज, अमृत विचार। माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के करीबी रहे शहर के मशहूर ईट ऑन रेस्टोरेंट के मालिक नफीस बिरयानी की मौत होने के बाद उमेश पाल हत्याकांड के कई राज उसकी लाश के साथ कब्र में दफन हो गये। नफिस की मौत से पहले पुलिस ने कुछ सुराग जुटाये थे। जिसकी छानबीन चल रही थी। फिलहाल अब उमेश पाल हत्याकांड में एक आरोपी की फ़ाइल उसके साथ में दफन कर दी गयी। 

अशरफ का खास गुर्गा नफीस बिरयानी, अशरफ की काली कमाई को सफ़ेद करने का काम करता था। वह अशरफ के पैसे से ही एक छोटी सी दुकान शुरु किया था। जिसके बाद धीरे धीरे उसकी  बिरयानी की दुकान पांव पसारंव लगी और वह बिरयानी बेचकर अकूत दौलत इकट्ठा कर लिया। नफीस के गिरफ्तार किये जाने के बाद इस बात का खुलासा हुआ था कि वह माफिया अतीक के जेल जाने के बाद वह शाइस्ता को हर महीने 25 से 30 लाख रुपये भेजता था। 

बिरयानी की दुकान चलाने के अलावा नफीस अशरफ के नाम पर रियल एस्टेट का कारोबार भी बड़े पैमाने पर करता था। वह विवादित जमीन को खरीदता और बेचता भी था। अतीक गैंग के फाइनेंसर नफीस बिरयानी की बीते रविवार की देर रात एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई। नफीस को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उसका इलाज नैनी के जेल अस्पताल में चल रहा था। 

छह की मौत, सात चल रहे फरार

24 फरवरी 2023 को दिन दहाड़े अधिवक्ता उमेश पाल की गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में उमेश पाल के साथ उनके दो सुरक्षाकर्मी को भी मार दिया गया था। इस हत्याकांड के मामले में अभी छ आरोपी फरार चल रहे है। जबकि सात आरोपियों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें -तेज रफ्तार डंपर ने मारी गाड़ियों को टक्कर, दो लोगों की मौत -12 घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा