शाहजहांपुर: सहारनपुर से शुरू होगी कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

एक जनवरी पहुंचेगी शाहजहांपुर, जन जन तक पहुंचाया जाएगा कांग्रेस का संदेश, कांग्रेस की महिला नेता नेहा पांडेय ने दी जानकारी, लोगों से यात्रा से जुड़ने की अपील

शाहजहांपुर, अमृत विचार: कांग्रेस नेत्री नेहा पांडेय ने कहा कि देश व प्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्य खतरे में है, अराजकता का माहौल है इसे देखते हुए अब कांग्रेस यूपी में लोकतंत्र की रक्षा के लिए यूपी जोड़ो यात्रा निकाल रही है। उन्होंने यह जानकारी मीडिया से वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा सहारनपुर से 20 दिसंबर से शुरू होगी, जो एक जनवरी दोपहर शाहजहांपुर पहुंचेगी।

यहां से होकर आगे बढ़ेगी और लखनऊ तक जाएगी, जहां इसका समापन होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नौजवानों, महिलाओं, किसानों की आवाज नहीं सुनी जा रही है। न्याय की आवाज को दबाया जा रहा है, ऐसे में जनता की आवाज उठाने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। इसका मार्गदर्शन प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और शहर की जनता से यात्रा से जुड़ने का आवाहन किया।

उन्होंने कहा कि  कहा कांग्रेस सभी को एक साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। तीन राज्यों में कांग्रेस की हार के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का वोट बैंक बढ़ रहा है, लेकिन सीटें कम रहने की वजह ईवीएम है। 14 दलों के नेता पिछले ढाई महीने से चुनाव आयोग से मिलने का समय मांग रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार के इशारे पर आयोग के अधिकारी समय नहीं दे रहे हैं। यूपी जोड़ों यात्रा में इसका पर्दाफाश किया जाएगा। यूपी जोड़ो यात्रा कांग्रेस के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, बलिदान दिवस पर याद किए गए काकोरी एक्शन के अमर शहीद

संबंधित समाचार