UP: बेंगलुरु फ्लाइट समय से आई और गई, 382 यात्रियों को राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोहरे में दृश्यता कम होने की वजह से पिछले दो दिन मुंबई फ्लाइट निरस्त होने से यात्रियों ने दिक्कतें झेलीं, वहीं, गुरुवार को बेंगलुरु फ्लाइट के निर्धारित समय पर एयरपोर्ट आने पर 382 यात्रियों को बड़ी राहत मिली। बेंगलुरु से आने और बरेली से जाने वाले यात्रियों की संख्या समान रही।

गुरुवार को दिन में धूप खिलने से मौसम साफ हो गया। इसका फायदा इंडिगो की एयरबस को लैंडिंग और उड़ान भरने के दौरान मिला। निर्धारित समय पर 321 सीटर एयरबस ने बेंगलुरु एयरपोर्ट से बरेली के लिए उड़ान भरी और दोपहर में निर्धारित समय 2.20 बजे एयरपोर्ट पर लैंडिंग की।

 यहां से भी बेंगलुरु फ्लाइट ने निर्धारित समय 2.55 बजे उड़ान भरी। इससे बेंगलुरु से आने और बरेली से जाने वाले यात्रियों ने बड़ी राहत महसूस की। बरेली एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी ने बताया कि बेंगलुरु से 191 यात्री बरेली आए और बरेली से भी 191 यात्री बेंगलुरु गए। मौसम साफ रहने पर ही शुक्रवार को मुंबई-बरेली के परिचालन की संभावना जताई है।

 

संबंधित समाचार