संस्कृति की धरोहर है सोरों का ऐतिहासिक मेला मार्गशीर्ष- संदीप सिंह
कासगंज /सोरोंजी, अमृत विचार। तीर्थ नगरी के मार्गशीर्ष मेला का बुधवार को शुभारंभ हुआ। हरिपदी गंगा के तट पर पूजन किया गया। प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री, सांसद एवं अन्य प्रतिनिधियों के अलावा अधिकारियों ने फीता काटकर मेले का उद्धाटन किया। उद्घाटन से पूर्व मां गंगा का पूजन एवं आरती की गई।
मेले का उद्घाटन करते हुए बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि मेले संस्कृति की धरोहर होते हैं। यह हमारी संस्कृति की पहचान कराती है। मेले छोटे व्यापारियों के लिए रोजगार का माध्यम बनते हैं। कहा कि प्रदेश सरकार सोरों के मार्गशीर्ष मेला को राज्य मेला घोषित कर चुकी है।
उन्होंने कहा कि सोरों तीर्थ स्थल की सूची में भी शामिल किया जा चुका है। इसी के साथ जिले के विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सोरों का मार्गशीर्ष मेला उत्तर भारत का अहम मेला है। डीएम सुधा वर्मा माथुर ने कहा कि मेले में यात्रियों की सुरक्षा के बेहतर प्रबंध किए गए हैं।
बाहर से आने वाले व्यापारियों एवं यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। कार्यक्रम को एसपी सौरभ दीक्षित, एडीएम डा. वैभव शर्मा, सीडीओ सचिन, एसडीएम संजीव कुमार, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, पटियाली पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रतनेश कश्यप, कासगंज पालिकाध्यक्ष मीना माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।
सोरों पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने अतिथियों आगंतुकों का आभार जताया और स्वागत किया। डा. राधाकृष्ण दीक्षित, सतीश भारद्वाज, नीरज शर्मा, केपी सिंह सोलंकी, राम गोविंद महेरे, आदित्य काकोरिया, बृजेश उपाध्याय, मनोज नंबरदार प्रधान, गोविंद महेरे, विकास निर्भय, शरद पांडेय, दिलीप दीक्षित, शिवजी वैंदेल , नीरज शर्मा, गौरीशंकर शर्मा, अतुल गुप्ता, आशुतोष त्रिवेदी, राजेंद्र तिवारी, जयप्रकाश दुबे, पंकज भार्गव, मनोज गुप्ता, अनीता उपाध्याय, रिंकू पचौरी, अतुल महेरे, इंद्रकुमार तिवारी, अतुल तिवारी आदि सभासद आदि बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
मेले के शुभारंभ के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अतिथियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
सतरंगी रोशनी से जगमग हुई हरि की पौड़ी
मेला मार्गशीर्ष के लिए तीर्थनगरी का मेला ग्राउंड और हरि की पौड़ी के घाट सतरंगी रोशनी से सजाए गए हैं। साज सज्जा का भव्य नजारा शुभारंभ के मौके पर अद्भुत नजर आ रहा था। हरि की पौड़ी पर बने मंदिरों, मेला ग्राउंड के द्वार और मेला ग्राउंड के परिसर में विशेष साज सज्जा मनमोहक नजर आ रही थी।
मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया
हरि की पौड़ी पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री, सांसद व अन्य जन प्रतिनिधियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दुग्धाभिषेक किया। मां गंगा से मनोकामनाएं की गईं।
यह भी पढ़ें- कासगंज: तीर्थ नगरी सोरों के अखाड़ों में बढ़ती ही जा रही है रौनक, दूरदराज से निरंतर पहुंच रहे नागा साधू
