मुरादाबाद : ताइक्वांडो खिलाड़ी अंजलि गौतम ने यूपी टीम में बनाई जगह 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। अंजलि गौतम ने 67वीं ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपना स्थान उत्तर प्रदेश टीम में पक्का किया है। कोच सुमित शर्मा ने बताया कि अंजलि इस प्रतियोगिता के लिए पिछले एक साल से लगातार कड़ी मेहनत कर रही थीं और इस प्रतियोगिता में खेलने  के लिए उन्होंने अपना तीन किलो वजन कम किया था। 

अंजलि ने बताया कि पिछली काफी चैंपियनशिप से मेरा रिजल्ट अच्छा नहीं आ रहा था। तो मैंने अपने कोच से बात की और उन्होंने बताया कि आपके वजन के हिसाब से आपकी लंबाई कम है, इस वजह से आपके सामने वाली खिलाड़ी लंबी आती है इस लिए मैंने तीन किलो वजन कम किया और अपने वजन से कम वाली वेट कैटिगरी में प्रतिभाग किया और मुझे कामयाबी मिली।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : 1.18 करोड़ रुपये से चार स्थानों पर बनेगी पार्किंग, स्मार्ट रोड नेटवर्क का काम पूरा करने का मंडलायुक्त ने दिया निर्देश

संबंधित समाचार