कानपुर: महाराजपुर में पुलिस ने भारी मात्रा में पकड़ी अंग्रेजी शराब, एक करोड़ बताई जा रही कीमत  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महाराजपुर, कानपुर। महाराजपुर में पुलिस ने हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। एसटीएफ और पुलिस की साझा कार्रवाई में गुरुवार को प्रयागराज हाईवे पर नर्वल मोड़ के पास से एक ट्रक को इनपुट के आधार पर घेरकर पकड़ लिया, जिसके भीतर 765पेटी अंग्रेजी शराब तस्करी कर हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी।

Untitled-36 copy

पुलिस द्वारा आबकारी विभाग को सूचित किया गया जिसके बाद आबकारी के अधिकारियों ने पकड़ी गई शराब की कीमत एक करोड़ के आसपास बताई है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर उदयभान को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी। एसओ महाराजपुर अभिषेक शुक्ला ने बताया कि एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्यवाही कर शराब की खेप पकड़ी है। जिस ट्रक के शराब पी जाई जा रही थी उसके चालक को हिरासत के लेकर पूछताछ की जा रही है। शराब हरियाणा से बिहार जा रही थी। मामले के आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: जालौन: कूड़े के ढेर पर पड़े नवजात को कुत्तों ने नोंचा, हड़कंप

संबंधित समाचार