जालौन: कूड़े के ढेर पर पड़े नवजात को कुत्तों ने नोंचा, हड़कंप
उरई, जालौन। जालौन में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी मां ने अपनी दो दिन की मासूम बच्ची को कूड़े के ढेर में फेंक दिया। इस बारे में तब जानकारी मिली जब कुत्ते उसे मासूम बच्ची को नोंच रहे थे। इस घटना को आसपास की महिलाओं ने देखा।
मासूम को कुत्ते से छुड़ाकर बच्ची को जिला महिला जिला अस्पताल उरई में लेकर भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत देख उसको सीआरपी देकर बचाने का प्रयास किया, मगर उसकी मौत हो गई। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढे़ं: कानपुर: फूलबाग की फल मंडी को शिफ्ट कराने पहुंचे नगर निगम अधिकारियों को करना पड़ा भारी विरोध का सामना
