अमृत विचार पड़ताल: एसएनसीयू वार्ड का गार्ड मिला नदारद, हीटर चलाकर सोती मिली स्टाफ नर्स 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ताला पड़े होने पर जमीन में लेटने को मजबूर तीमारदार, अमृत विचार की पड़ताल में जिम्मेदारों के दावों की खुली पोल

रामपुर, अमृत विचार। एक तरफ प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर काफी संजीदा है। सरकार की मंशा है कि रोगियों को उपचार में किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े, लेकिन इन सब आदेशों का कितना पालन हो रहा है, यह पुरुष और महिला चिकित्सालय आकर देखिए। अमृत विचार की टीम ने बुधवार को रात 11 बजे पड़ताल की तो अजीबो गरीब माजरा देखने को मिला। महिला चिकित्सालय के एसएनसीयू वार्ड का गार्ड गायब था। वहीं वार्ड के अंदर स्टाफ नर्स हीटर चलाकर सोती हुई नजर आई।

महिला चिकित्सालय के तीसरी मंजिल पर बने उपचारिका कक्ष में कोई भी स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वॉय तैनात नहीं मिला। बल्कि कक्ष में सब लाइटें जल रही थी। कक्ष के बाहर फर्श पर तीमारदार सोते हुए नजर आए। स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा अनदेखी की जा रही है।

अस्पताल के जिम्मेदारों द्वारा रोगियों को उपचार दिलाएं और उनकी देखरेख में लापरवाही बरती जा रही है। यह आलम तब है जब लेबर रूम से महिला को उपचारिका कक्ष के बराबर से बने प्रसव उपरांत वार्ड में भर्ती कराया जाता है। देखरेख के लिए स्टाफ नर्स गायब मिली। वार्ड के बाहर तैनात सिक्योरिटी गार्ड में बेंच पर सोता हुआ मिला।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: नहीं थम रहा भाजपाइयों का आक्रोश...हाईवे पर फूंक डाला राहुल गांधी और कल्याण बनर्जी का पुतला

संबंधित समाचार