पीलीभीत: पढ़ाने का तरीका किया आसान तो छात्रों को सहज लग रही गणित, तैयार की मैथ स्लैब लैब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षक राजकुमार ने तैयार की मैथ स्लैब लैब

कासगंज, अमृत विचार। सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता बनाने के लिए शासन कई योजनाएं चल रहा है। इसके बाद भी सुधार व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। सरकारी कॉलेजों में ऐसा काफी कम देखने को मिलता है, जब कोई शिक्षक अपने स्तर पर ही कोई नया प्रयोग कर बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करता है।

मगर ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज  के  शिक्षक राजकुमार ने ऐसा कर दिखाया है। छात्रों को सहज भाषा में गणित समझाने के लिए मैथ स्लैब लैब तैयार की है।  जहां छात्रों को लर्निग मटेरियल के जरिए गणित के कठिन सवालों को आसान तरीके से समझाया जा रहा है।

शिक्षक राजकुमार के अनुसार छात्र गणित को लेकर असमंजस में रहते थे। जिससे आसान करने के लिए यह मैथ स्लैब लैब बनाई गई है।  गणित को समझने से ज्यादा जरुरी होता है। उनके सूत्र और विधि को समझाना होता है। अगर वह सीख गए। तो गणित के सवाल आसानी से हल किए जाते हैं।

मगर कॉलेज में छात्र गणित के सवालों से घबराते थे। जिसको दूर करने के लिए प्रधानाचार्य संतोष कुमार की मदद से कॉलेज में एक मैथ स्लैब लैब तैयार कराई।  जहां लर्निग मटेरियल तैयार किए गए। जिसमें गणित के सवाल और सूत्र प्रैक्टकिल करके दिखाए जाते थे।

साथ ही लैब में मॉडल के अलावा, गणितीय यंत्र जैसे रेखीय फलनों द्वारा द्विघातीय फलनों का प्रदर्शन चार्टर द्वारा, पास्कल का त्रिभुज, समांतर श्रेढ़ी,  गणितीय शब्दकोश आदि से पढ़ाया  जाता है। जो एक खेल की तरह लगता है। जिसमें छात्रों की रूचि बनी रहती है। इस लैब को शिक्षक राजकुमार ने अपने निजी खर्च पर तैयार कराया है। इस लैब में खेल के माध्यम से पढ़ाने के साथ ही गणितीय प्रतियोगिताएं भी कराई जाती है। जिनके माध्यम से गणित की शिक्षा में बदलाव करने की कोशिश है। ताकि उसे सहज भाषा में समझाया जा सके। 

यह भी पढ़ें- कासगंज: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, एक घायल 

संबंधित समाचार