बरेली: शादी का झांसा देकर किशोरी से किया दुष्कर्म, तीन बच्चों का पिता है आरोपी, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार : एक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने जब आरोपी से बात की तब हकीकत सामने आई। मां की शिकायत पर सुभाषनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सुभाषनगर क्षेत्र निवासी महिला के मुताबिक वह अब मुरादाबाद में रहती हैं। करगैना पुलिस चौकी के पास रहने वाले विपिन प्रताप से उनकी पहचान थी। वह घर आता जाता था।

आरोपी ने उनके न होने पर 16 वर्षीया बेटी के साथ दुष्कर्म किया। एक दिन उनकी बेटी ने हकीकत बताई तब वह बेटी को लेकर बरेली पहुंची। बात करने पर विपिन ने खुद को शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता बताया। पीड़िता की मां ने ऐसा करने की वजह पूछी तो आरोपी धमकी देने लगा। शिकायत पर सुभाषनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें - बरेली: कोविड अलर्ट मगर तीन सौ बेड अस्पताल में जांच के लिए लैब में किट तक नहीं

संबंधित समाचार