Kanpur Accident: दो डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत… केबिन में फंसकर चालक हुआ घायल, हादसे के बाद वाहनों की लगी लंबी कतारें
कानपुर में दो डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत।
कानपुर में दो डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिडंत के दौरान डंपर चालक केबिन में फसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल चालक को कड़ी मशक्कत के दौरान केबिन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर में दो डंपरो की आमने सामने भिडंत हो गई। हादसे में डंपर की केबिन में फंसकर चालक एक घंटे तक तड़पता रहा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरे डंपर से केबिन को खिंचवाकर चालक को बहार निकालकर पतारा सीएचसी पहुंचाया है। जहां से चालक को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही क्लीनर को प्राथमिक उपचार कर घर भेजा गया है।
बिधनू थाना क्षेत्र के कठारा गांव निवासी रमेश सैनी का 32 वर्षीय बेटा अब्बू डंपर चालक है। शुक्रवार सुबह वह अपने साथी घाटमपुर थाना क्षेत्र के तरगाव निवासी 30 वर्षीय रामचद्र के साथ डंपर लेकर हमीरपुर की ओर से कानपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह घाटमपुर थाना क्षेत्र के जहागीराबाद स्थित पावर हाउस के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे डंपर में आमने सामने भिडंत हो गई।
हादसे में डंपर चालक केबिन में फंस गया। राहगीरों ने चालक को केबिन में फंसा देखा तो फोनकर पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पतारा पुलिस ने एक घंटे की कड़ी मशक्क्त से केबिन को डंपर से खिंचवाकर बहार निकालकर घायल अवस्था में पतारा सीएचसी पहुंचाया है। जहां पर डॉक्टरों ने चालक अब्बू को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया है। वही साथी रामचंद्र को प्राथमिक उपचार कर घर भेजा है।
घाटमपुर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया है, तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सड़क हादसे के बाद कानपुर सागर हाइवे पर लगभग छ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यहां पर कानपुर की ओर पतारा कस्बे तक वाहनों को लंबी कतार लग गई। वही घाटमपुर की ओर जगन्नाथपुर तक वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने वाहनों को किनारे करवाकर यातयात बहाल कराया है। पतारा चौकी इंचार्ज निशांत कुमार राना ने बताया कि वाहनों को किनारे करवाकर यातयात बहाल कराया गया है।
ये भी पढ़ें- Kanpur News: आतंकी हमले में चौबेपुर के भाऊपुर गाँव का जवान हुआ शहीद, सहकर्मी ने परिजनों को दी सूचना
