Banda: सांसदों को निलंबित कर मोदी सरकार ने की लोकतंत्र की हत्या, सपा ने धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

बांदा में सपा ने धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

बांदा में समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सपा नेताओं ने धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

बांदा, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सपा नेताओं ने धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। समाजवादी पार्टी ने आज भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए अशोक लाट पर धरना प्रदर्शन किया। पूर्व राज्य सभा सांसद विशंभर निषाद ने इंडिया गठबंधन के 146 सांसदों की निलंबन पर मोदी सरकार पर लोकतांत्रिक हत्या कर तानाशाही करने का आरोप लगाया है।

सपा विधायक विशंभर यादव ने कहा बेरोजगारी महंगाई चरम पर है। भाजपा सरकार जनहित के मुद्दों को दबाने का  काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधेयकों को पास कराने के लिए 146 सांसदों का निलंबन कर दिया। इंडिया गठबंधन ने मिलकर संविधान बचाओ अभियान शुरू

किया है। सांसदों के निष्कासन पर राष्ट्रीय महिला सचिव नीलम गुप्ता ने भाजपा सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की है। जिलाध्यक्ष ब्रजभूषण कुशवाहा के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा गया।

धरना प्रदर्शन में पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल, हसनउद्दीन सिद्दीकी, पूर्व प्रमुख वरुण यादव , पीयूष यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष विजयकरण यादव,जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा नीलेश श्रीवास, छेदीलाल गुप्ता सहित तमाम नेता आदि मौजूद रहे।

औरैया में सांसदों के निलंबन को लेकर धरने पर बैठे राजनैतिक दल

समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में विरोध में समाजवादी पार्टी ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इंडिया गठबंधन के 142 सांसदों के निलंबन के विरोध में सपा नेताओं ने कहा की केंद्र सरकार आवाज दबाना चाह रही है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। धरना प्रदर्शन के बाद नेताओं ने केंद्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग का राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सपा विधायक प्रदीप यादव ने एक साथ 142 सांसदों के निलंबन को इतिहास की दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए कहा की सदन में सभी सदस्यों को बोलने का अधिकार है। कहा देश की आजादी के बाद से संसद के अंदर ऐसी घटना नही घटी। कहा की देश की सर्वोच्च सदन के अंदर कुछ नौजवान घुस आए और गैस फैला दी। यह नौजवान भाजपा सांसद की सहमति से पास बना था।

अब किसी अन्य दल के सांसद ने अगर पास में सहमति दी होती तो उस पर कार्रवाई की जाती लेकिन भाजपा सांसद पर कार्रवाई नही हो रही और जो यह यह बात सदन में उठा रहा उसे निलंबित किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा की सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। ऐसे में केंद्र सरकार को बर्खास्त करना चाहिए। यह सरकार मुख्य मुद्दों से देश को भटकाना चाह रही है। धरना प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। इस मौके पर पार्टी के नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: वृद्धा ने खुद को मारी गोली… मचा हड़कंप, हैलट अस्पताल में चल रहा इलाज, कारण स्पष्ट नहीं

संबंधित समाचार