रामपुर : पड़ोसी से मारपीट मामले में आज आएगा फैसला, आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला हैं आरोपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजम और अब्दुल्ला दोनों कोर्ट में होगे पेश, एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही थीं तारीखें

रामपुर,अमृत विचार। पूर्व मंत्री आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला समेत चार लोगों के खिलाफ दर्ज पड़ोसी पर जानलेवा हमले के मामले में सोमवार को बहस पूरी हो गई थी। अब इस मामले में कोर्ट आज फैसला सुना सकती है।  ऐसा माना जा रहा है कि आजम और अब्दुल्ला दोनों कोर्ट में पेश हो सकते हैं।

गंज थाना क्षेत्र में जेल रोड निवासी मोहम्मद अहमद ने 2019 में सपा नेता आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम, भाई शरीफ अहमद व भतीजे बिलाल खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें घर में घुसकर जानलेवा हमला करने, रंगदारी मांगने और आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया था। आरोपियों पर 452, 323, 504, 386, 307,120 बी आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीर्ट कोर्ट में दाखिल की थी।  जिसकी सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में  चल रही थी। कुछ दिन पहले दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई थी। इस मामले में आज फैसला आएगा।

ये भी पढ़ें : इधर भी तो नजर डालिए सीएम सर...! रामपुर वालों का वादा निभाने का समय है

संबंधित समाचार