Hamirpur News: चोरी की नीयत से घर में घुसे बदमाश ने महिला के जाग जाने पर मारी गोली, घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में चोरी की नीयत से घर में घुसे बदमाश ने महिला के जाग जाने पर मारी गोली।

हमीरपुर में चोरी की नीयत से घर में घुसे बदमाश ने महिला के जाग जाने पर मारी गोली। महिला की जांघ में लगी गोली, गंभीर रूप से घायल झांसी रेफर।

हमीरपुर, राठ, अमृत विचार। थाना मझगवां  के कुलहैंडा गांव में चोरी की नीयत से घर में घुसे बदमाशों ने महिला के जाग जाने पर तमंचे से गोली मार दी। गोली महिला की जांघ को चीरते हुए निकल गई।

गोली चलने की आवाज सुन  जागे परिजन घायल महिला को लेकर सीएचसी आए। जहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा व सीओ ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

मझगवां थाने के कुल्हेड़ा गांव निवासी सुरेंद्र लोधी पुत्र द्वगपाल  अपने परिवार के साथ शनिवार की रात घर में सो रहे थे। रात करीब 2 बजे अज्ञात बदमाश उनके घर में घुस आए। उसी दौरान जब सुरेंद्र की पत्नी आनंद कुमारी बाथरूम के लिए जागी तो बदमाशों को देख चिल्ला उठी। तभी अज्ञात बदमाशों ने तमंचे से गोली मार दी।

गोली महिला की जांघ को चीरते हुए निकल गई। गोली की आवाज सुन परिजन मौके पर पहुंचे और घायल आनंद कुमारी (33) को इलाज के लिए सीएचसी ले गए। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। सुबह अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा, सीओ  पीके सिंह समेत थानाध्यक्ष मझगवां भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। सुरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें- Kannauj Murder: मेड को लेकर हुआ विवाद… सगे भाई को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार