लखनऊ: बलिया से सपा के जिलाध्यक्ष रहे राज मंगल यादव का सड़क हादसे में हुआ निधन, अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी टक्कर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। बलिया से समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज मंगल यादव की लखनऊ में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वो सुबह लखनऊ में अपने आवास से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। मॉर्निंग वॉक करते समय किसी अज्ञात वाहन ने उनको पीछे से टक्कर मार दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Untitled-11 copy

बताया जा रहा है कि राज मंगल यादव सुबह स्कूटी से अपने साथी प्रदीप के साथ कहीं जा रहे थे। इसी बीच हजरतगंज भैसाकुंड बैकुंठ धाम मार्ग के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनको पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। 

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को ट्रामा भिजवाया। जहां राज मंगल यादव की मौत हो गई। उनके शव को पोस्टमार्ट के लिए मर्चुरी भेजा गया है। वहीं साथी प्रदीप के पैर में फ्रेक्चर हुआ है। पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मर्चुरी पहुंचने वाले हैं। 

यह भी पढ़ें: लखनऊ: सपा कार्यालय में आज होगी ब्राह्मण महापंचायत, ब्राह्मणों के हक, स्वाभिमान पर होगी चर्चा

संबंधित समाचार