अयोध्या: अदालत के आदेश का पालन कराये सरकार, हो ग्रेच्युटी का भुगतान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। रविवार को आयोजित महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद हुई। संगठन ने चेतावनी दी है कि नाजायज दबाव बनाने वाले अधिकारी अपना रवैया बदल लें नहीं तो कार्यकर्ता आंदोलन को मजबूर होंगें। वहीं संगठन ने सरकार से अदालत के आदेश का अनुपालन कराते हुए ग्रेच्युटी भुगतान शुरू कराने की मांग की है।   

प्रेस क्लब में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिला संरक्षक रणवीर सिंह गुड्डू ने कहा कि संगठन की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ग्रेच्युटी का लाभ दिलाने के लिए अदालत में याचिका दाखिल की गई थी। 

4 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट और 15 दिसंबर को उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में कहा है कि आईसीडीएस विभाग में 5 साल कार्य कर चुकी और उसके बाद रिटायर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ग्रेच्युटी दी जाए। 

उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द अदालत के आदेश का अनुपालन कराना चाहिए, जिससे कार्यकर्ताओं को इसका लाभ मिल सके। जिला अध्यक्ष सरोज सिंह ने कहा कि सीडीपीओ सुपरवाइजर की ओर से सभी परियोजनाओं में धन उगाही किया जा रहा है और मना करने पर स्पष्टीकरण देकर दबाव बनाने तथा मानदेय रोकने व सेवा समाप्ति की धमकी दी जा रही है। इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने अपना रवैया न बदला तो आंदोलन किया जाएगा।  

इस अवसर पर जिला सह संरक्षक सुजीत तिवारी, बीना सिंह, चंदा देवी, रानी सिंह, उषा शुक्ला, अनीता यादव, माला सिंह, आशा सिंह, गिरिजा मिश्रा, सोनिका मिश्रा, जगधात्री  पांडेय, कुसुम गौड, राकेश मिश्रा, शिव वरदान वर्मा, दयाशंकर तिवारी समेत जिला एवं ब्लॉक कमेटी के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढे़ं: बहराइच: सूचना नहीं उपलब्ध कराना जिला समाज कल्याण अधिकारी पर पड़ा भारी, लगा 25 हजार रुपए का जुर्माना

संबंधित समाचार