बहराइच: ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पशुपालन विभाग की टीम ने पकड़े 52 गोवंश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/बहराइच, अमृत विचार। दलजीतपुरवा की ग्राम प्रधान की सूचना पर रविवार को पशुपालन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर 52 गोवंश पकड़े। में गोवंश को क्षेत्र के तीन गौशाला में छोड़ दिया गया है। जिले के साथ बलहा विकासखंड के विभिन्न गांव में छुट्टा मवेशी खेतों में लगी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान गेहूं और अन्य फसल को नुकसान होता देख काफी परेशान हो रहे हैं।

03

इसको देखते हुए विकासखंड के दलजीतपुरवा ग्राम पंचायत की प्रधान प्रियंका वर्मा ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को फोन कर सूचना दी थी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि ग्राम प्रधान की सूचना पर रविवार को टीम को गांव भेजा गया। गांव में टहल रहे 52 गो वंश को इंजेक्शन लगाकर पकड़ा गया। इसके बाद उन्हें क्षेत्र के गौशाला सर्रा मुंदरी, दौलतपुर और नौसरगुमतिहा में छोड़ दिया गया है। छुट्टा मवेशियों के पकड़े जाने से किसान राहत की सांस ले रहे हैं।

संबंधित समाचार