किसानों को भूमिहीन करना चाहती है केंद्र सरकार: राकेश टिकैत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। प्रयागराज दौरे पर आये किसानों के नेता किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत रविवार को गौहनिया में आयोजित एक विशाल समारोह में पहुंचे। जहां उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा। यहां उन्होंने किसान पंचायत कर किसानों की समस्याएं भी सुनीं।

किसान पंचायत में टिकैत मोदी सरकार हमला करते हुए कहा कि सरकार को बताना होगा कि किसानों की आय दोगुनी करने की उनके पास क्या योजना है। हर वर्ष कीट नाशकों और उर्वरकों के दाम बढ़ते जा रहे हैं। कृषि कानूनों की चर्चा पर उन्होंने सरकार किसानों को भूमिहीन करने की पूरी योजना बना चुकी है।  

उन्होंने कहा सरकार पांच किलो अनाज मुफ्त भले ही दे रही हो लेकिन उसके कहीं ज्यादा अनाज आवारा पशु खा रहे हैं।  उन्होंने बताया कि हमें सांविधानिक तरीके से लड़ाई लड़कर अपनी रक्षा करनी है।  किसानों की मौत पर उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में 700 से अधिक मौत हो गईं, तब सरकार की आंख खुली है। बैठक में भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव राजवीर जादौन, अर्जुन सिंह, तिवारी जी, नरेश कुमार उत्तम, चंदू तिवारी, लल्लू लाल पटेल, लाल चंद्र यादव समेत अन्य पदाधिकारी और भारी संख्या किसान भाई मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: थाने पहुंचा दियरा राज परिवार में कब्जेदारी का विवाद, एक दूसरे पर लगाया मारपीट का आरोप

संबंधित समाचार